आगरा, अप्रैल 25 -- जनपद में नौ परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान एसपी ओपी सिंह ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पारदर्शिता व सुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। केंद्र व्यवस्थापक प परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों चेक किया जाए। जिससे कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सके। उन्होंने शेरवानी इण्टर कॉलेज न्यौली, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों, राजकीय पॉलीटेक्निक सोरों एवं बीएवी इंटर कॉलेज कासगंज पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया। यह भ...