रिषिकेष, जून 9 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर जुट रही है। श्रद्धालु कतारों में लगकर महादेव शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु धाम तक पहुंचे। तेजी बढ़ रही भीड़ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एसपी कोटद्वार मनोज ठाकुर ने नीलकंठ मंदिर परिसर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन निकास मार्गों व पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को भी मधुर रखने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ निर...