चंदौली, मई 1 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं मानकों का गहनता से अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति देखी। वहीं निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में सुधार लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...