संतकबीरनगर, जून 6 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस, बहुमंजिला आवासीय इमारत और सड़कों के निर्माण कार्य का हाल जाना। उन्होंने निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की साइट पर जाकर प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च मानकों का पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए । निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि बेहतर सुविधाएं शीघ्र मिल सके। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक परेड की सलामी ली पुलिस लाइन के भीतर बनाई जा रही नई सड़क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निकासी और मजबूत...