महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना ने निचलौल थाने के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। परिसर की साफ सफाई, अभिलेखों के रखरखाव आदि को देखा। उन्होंने कहा कि थाना का नया प्रवेश द्वार बनने से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। इसके लिए उन्होंने एसओ अखिलेश कुमार वर्मा की सराहना की। इस मौके पर सीओ शिवप्रताप सिंह, एसएसआई शैलेन्द्र कुमार, एसआई सकल दीप सिंह, प्रधान यादव, भारत राम मिश्र, अनुराग यादव, नंदलाल यादव, मनीष सिंह, विशाल सिंह, नवीन राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.