संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी की। इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर नवनियुक्त आरक्षियों के लिए 03 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने भोजन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, जिससे प्रशिक्षणरत आरक्षी अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें। सभी क्षेत्राधिकारीगण अपने-अपने अधीनस्थ थानों पर नवनियुक्त आरक्षियों के नियमित सम्मेलन आयोजित करें, प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- एएसपी ने निर्माणाधीन ऑफिस का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए निर्...