संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने धनघटा थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।उसके बाद नवनिर्मित भोजनालय भवन की गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा तथा संबंधित थाना प्रभारी व मेस संचालक को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मियों को मीनू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहते हैं, ऐसे में उन्हें तनावमुक्त और स्वच्छ माहौल में अच्छा भोजन मिलना उनकी कार्यकुशलता को और बढ़ाएगा। सभी ने पुलिस कर्मियों के लिए इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।इस दौरान सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र, एसडीएम रवि कांत चौबे, एसओ धनघटा दिलीप सिंह, म...