बलिया, जुलाई 2 -- बांसडीहरोड। एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को स्थानीय थाने पर नवनिर्मित थाना भवन और बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्हानें मौजूद जवानों से यक्ष एप के बारे अवगत कराते हुए कहा कि यह उन्नत एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य अपराधियों पर रियल-टाइम निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। इसमें अपराधियों का डेटाबेस, फेस रिकग्निशन, वॉयस सर्च और गैंग एनालिसिस जैसी तकनीकें शामिल हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए बीट कांस्टेबल सी-प्लान ऐप के जरिये सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े होने तथा संवेदनशील घटना अथवा आपात स्थिति में ऐप पर फोटो व लोकेशन अपलोड करते ही इसकी जानकारी एसओ से लेकर लेकर डीजीपी कार्यालय तक पहुंच जाएगी। यह भी पढ़ें- आधुनिक स...