एसपी ने नया भोजपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित:
बक्सर, अगस्त 8 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। एक करोड़ रुपये की 490 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने के मामले में बेहतर पुलिसिंग के लिए नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को एसपी शुभम आर्य ने सम्मानित किया है। एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सराहना की। नया भोजपुर पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर के साथ पांच मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया था। मामले में बक्सर, भोजपुर और पूर्वी चंपारण जिले के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष को इससे पहले भी त्वरित कार्रवाई और बेहतर अनुसंधान के लिए सम्मान मिल चुका है। सम्मान के बाद थानाध्यक्ष ने इसे पूरी टीम की उपलब्धि बताया। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.