बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- फोटो : नगरनौसा एसपी-एसपी भारत सोनी के हाथों सम्मान ग्रहण करते नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा। नगरनौसा, निज संवाददाता। एसपी भारत सोनी ने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी ने कहा कि चुनाव के साथ दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे पर्व के दौरान बड़े नेताओं का आगमन भी हुआ। थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बरामदगी के मामले में भी सक्रियता दिखायी गयी। इन सभी उपलब्धियों के लिए थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.