सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर दूर दराज से आए ग्रामीणों की समस्या सुनी। मौके पर एसपी ने जनता दरबार में आये आम नागरिकों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जनता दरबार में भेलवाडीह निवासी छुन्नू दास, बोलबा निवासी माधुरी कुमारी, गोतरा कुम्हारटोली निवासी कस्तूराम महतो ने अपनी समस्या रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...