बोकारो, अप्रैल 13 -- चास इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी के गाली गलौज वाले कथित वायरल ऑडियो के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने सोमवार को पूरे मामले का जांच डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपा है। जांच रिपोर्ट में वायरल ऑडियो में महिला इंस्पेक्टर की आवाज की पुष्टि होने पर एसपी ने कठोर कार्रवाई का संकेत दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऑडियो फेक निकली तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताता चलूं कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर चास थाने की महिला इंस्पेक्टर एक युवक को थाने में आने की बात करते हुए भद्दी भद्दी गाली दे रही है। यह भी पढ़ें- चौकी इंचार्ज का 'मिठाई' मांगने वाला ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप युवक आग्रह पूर्वक कहता है कि वो बीमार दादी को लेकर इलाज के लिए डॉक्...