एसपी ने दारोगा-इंस्पेक्टरों का लिया एग्जाम, पास होने पर 6 को मिली थानेदारी, 4 बने चौकी इंचार्ज
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी यूपी के कुशीनगर जिले में पहली बार परीक्षा लेकर कुछ ऐसे दारोगा और इंसपेक्टरों को चौकी और थाने की जिम्मेदारी दी गई, जिन्हें लगता था कि नौकरी में वे बेदाग हैं। थानेदार या चौकी इंचार्ज बनने के काबिल हैं लेकिन उनकी क्षमता का उचित उपयोग नहीं हो पाया है। एसपी ने खुद पहल कर ऐसे पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे। कुल 25 आवेदन आए। स्क्रीनिंग के बाद उनकी लिखित परीक्षा ली गई और साक्षात्कार हुआ। योग्य मिलने पर इनमें से छह को थानेदार और चार को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पिछले दिनों एसपी ने मातहतों से यह बात साझा की कि जिले में तैनात दारोगा और इंस्पेक्टरों की संख्या अधिक है मगर कुछ ही को थानेदार या चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिल पाती है। एसपी ने जिले में तैनात सभी ऐसे दारोगा और इंस्पेक्टरों से कहा कि यदि उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.