बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। ईद के त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। एसपी, एएसपी व सीओ के अलावा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर रहे हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार की देर शाम शहर में पैदल मार्च किया। उसके साथ सीओ सिटी संगम कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ थे। मार्च धनोखर चौराहा से शुरू हुआ। एसपी पैदल मार्च करते हुए घंटाघर, सट्टीबाजार, फजलर्रहमान पार्क होते हुए पीरबटावन ईदगाह तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। सभी शांति व सौहादर्य से त्योहार मनाने की अपील की। कहा कहीं को विवाद हो या अराजक तत्व दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। उधर शुक्रवार की दोपहर नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।सिरौली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.