बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने थाना पयागपुर एवं विशेश्वरगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों को विधिवत रजिस्टर में अंकित कर समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मालखाने के निरीक्षण के दौरान माल को क्रमवार एवं वर्षवार सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर, हवालात, बैरक एवं शौचालयों का निरीक्षण कर समुचित स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता तथा संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.