हमीरपुर, अप्रैल 7 -- बिवांर। पुलिस अधीक्षक ने अचानक थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीज गाड़ियों की जांच पड़ताल की। कस्बा बिवांर में राठ-हमीरपुर सड़क पर स्थित थाना परिसर में शाम करीब पांच बजे अचानक पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक आ पहुंचे। उन्होंने ने पुलिस डायरी, अपराध रजिस्टर को देखा। थाना परिसर में स्थित सरोवर का भ्रमण किया। सरोवर से मैस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। मैस को साफ सुथरा देखकर मैस से निकलकर थाना परिसर में खड़ी सीज गाड़ियों की जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...