एसपी ने थाना-ओपी व सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
बोकारो, मई 30 -- बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को गोमिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट एवं सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के ससमय निष्पादन तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने महुआटांड़ थाना, जगेश्वर विहार थाना, ललपनिया ओपी, रहावन ओपी, दनिया पिकेट तथा झुमरा सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया। संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं सीरिस्ता कार्यों का जायजा लिया। एसपी ने थाना एवं ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, दिए निर्देश कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों और समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.