एसपी ने थानाध्यक्ष से मांगा ताजिया निकालने का रूट चार्ट
भागलपुर, जून 21 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के भवानीपुर थाना में शनिवार को नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें बलहा राईन टोला, बलहा पठान टोला, नारायणपुर, मधुरापुर सहित अन्य गांव के खलीफा को आवेदन देकर लाइसेंस बनाने व लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की गई। डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाने, हुड़दंगी सहित अन्य हरकत पर सख्ती बरतने को कहा गया। जो हरकत करेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सभी गांव के ताजिया आने की रूट निर्धारित कर समय दें। जिससे की कोई घटना होने से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- जुलूस के लिए जारी होने वाले लाइसेंस में लिखी रहेगी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.