देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। अक्षय तृतीया त्योहार पर शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के मद्देनजर एसपी अभिजीत आर शंकर एवं सीओ सलेमपुर ने उपनगर में पैदल गश्त किया। इस दौरान राहगीरों से बात की और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रविवार को सलेमपुर पहुंचे। वह सीओ सलेमपुर मनोज कुमार एवं कोतवाली के पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने ओवरब्रिज, सोहनाग मोड़, एसबीआई बैंक, बापू इंटर कॉलेज, सलहाबाद एवं सुगही सहित विभिन्न मार्गों एवं चिह्नित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा एसपी ने गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.