एसपी ने तीन थानों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
हाजीपुर, जून 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता मोहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार की सुबह बराटी थाना, बिदुपुर थाना एवं चांदपुरा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने तीनों थानों के परिसर, मालखाना, हाजत, सीसीटीएनएस कक्ष और आगंतुक कक्ष का जायजा लिया। लंबित कांडों की फाइल, गुंडा पंजी, रोको पंजी और अन्य अभिलेखों की गहन समीक्षा कर संबंधित थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिए। एसपी ने थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मोहर्रम की तैयारियों के बारे में बारीकी की जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण हर हाल में बनाए रखें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा - घनश्याम यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.