एसपी ने ड्रोन से अवैध अफीम खेती वाले इलाकों का लिया जायजा
रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शुक्रवार को मुरहू थाना क्षेत्र के अवैध अफीम खेती प्रभावित दूरस्थ इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ड्रोन की मदद से उन खेतों और स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां पूर्व में अवैध अफीम की खेती की जाती थी। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मुरहू थाना अंतर्गत केवड़ा पिकेट का भी निरीक्षण किया और पुलिस बलों को सतर्कता बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसपी सरवदा स्थित चर्च पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- खूंटी पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन सतर्क' अभियान इसके बाद एसपी ने मुरहू थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर संवाद और मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.