एसपी ने ट्रैफिक जवानों को बीच गर्मी कुलिंग जैकेट का किया वितरण
सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिस जवानों को कुलिंग जैकेट का वितरण किया। उन्हें कहा कि झुलसती गर्मी में ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जैकेट को विशेष तकनीक और आधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जैकेट में इन बिल्ट पंखे लगे रहते है, जो शरीर के तापमान को समान्य बनाए रखते है। उन्होंने बताया कि यह जैकेट बैटरी या पावर बैंक से भी चलते है। एक बार चार्ज करने पर करीब आठ घंटे काम करता है। एसपी ने बताया कि इसे पहनने से भीषण गर्मी में पसीना नहीं आता है। और डिहाईड्रेशन या लू जेसी समस्याओं से बचा जा सकता है। मौके पर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.