पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- पिथौरागढ़। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने झूलाघाट थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मालखाना, हवालात व अभिलेखों की गहनता से जांच कर उनका जायजा लिया। इस दौरान एसपी कोंडे ने कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता व जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, प्रभावी गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बाद में सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी व क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के निस्तारित करने के निर्देश यह भी पढ़ें- एसपी ने चंदवा थाना का किया औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...