अररिया, दिसम्बर 7 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। एसपी अंजनी कुमार ने शनिवार को जोकीहाट थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधियों की धर पकड़, लेखा संधारण सहित अन्य विषय वस्तुओं पर थानेदार राजीव कुमार झा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये सक्रियता रखने की बात कही। हाल के दिनों में क्षेत्र में अपराध की स्थिति, रिकॉर्ड रूम, गार्ड, मालखाना, ड्यूटी रजिस्टर, वायरलेस रूम आदि की जानकारी ली। वहीं चोरी, छिनतई, दुर्घटना या अन्य घटनाओं के बारे में समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिये हाईवे से लेकर गांव के संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग जारी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से पुलिस गश्ती पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.