एसपी ने जाना पुलिसकर्मियों का हाल
कटिहार, जून 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने लाइन डे के अवसर पर मंगलवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी सेवा संबंधी एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा पुलिस बल के कल्याण, अनुशासन और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर मनोबल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। लाइन डे के दौरान पुलिसकर्मियों ने आवास, अवकाश, चिकित्सा, संसाधनों की उपलब्धता सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़ी समस्याएं एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.