साहिबगंज, जुलाई 22 -- साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को अपना एसआइआर 2026 का एन्यूमरेशन फॉर्म(गणना प्रपत्र)संबंधित बीएलओ को जमा कर दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन व पारदर्शी बनाना है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज रहे । कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी मतदाताओं खासकर पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर गणना प्रपत्र अवश्य भरें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में चुनाव आयोग का सहयोग करें। इसबीच बीएलओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि एसपी अमित कुमार सिंह का नाम 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है। पहले ही उनकी मैपिंग हो ...