मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को कार्यालय पर जन शिकायतों का निस्तारण किया। इस दौरान राजस्व से सम्बंधित अधिक प्रार्थना पत्र आए। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्या को सुनते ही निस्तारित किया। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने का सख्त दिशा निर्देश जारी किया। चेताया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...