लखीसराय, मई 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- एसपी ने जनसंवाद में समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देशसमस्याएं जो लोगों ने रखीं इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, और स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की तत्काल जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही कई मामलों को लेकर संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके और मामलों का निष्पाद...