सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी। मौके पर एसपी ने जनता दरबार में आये आम नागरिकों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में पिथरा बंधटोली निवासी अरूण ब्रिजेश बड़ाईक, कोनमेंजरा कुम्हारटोली निवासी प्रमिला कुमारी, मरियमपुर निवासी इरमा खेस्स, बांसजोर निवासी जगरनाथ साहु, सलडेगा मोदीटोली निवासी सुरूचि देवी, केलुगा जलडेगा निवासी जगेश्वर बिंझिया ने अपनी समस्याएं रखी। एसपी ने सभी समस्याओं का निष्पादन करने की दिशा में पहल करो। - यह भी पढ़ें- जनता दरबार में समस्या का निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...