पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों के समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया l पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत उड़ान टीम के द्वारा पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा पार्क का भ्रमण किया गया। पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण पुलिस के द्वारा किया गया l पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण भी किया गया। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों के पास महिला पुलिस ने तलाशे शोहदे इसके अलावा अपराध नियंत्रण औ...