बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एसपी भरत सोनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 30 आवेदन आए। इसमें से दो को छोड़कर शेष सभी भूमि विवाद से संबंधित थे। एसपी ने फरियादियों को भूमि विवाद के मामलों के लिए शनिवार को ब्लॉक में लगने वाले जनता दरबार में जाने की सलाह दी। वहीं, थाना से संबंधित शिकायतों पर पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। मौके पर इस्लामपुर डीएसपी-2 कुमार ऋषिकेश, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.