सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जिले के विधि व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्वेश्य से चार थाना और दो ओपी प्रभारी सहित 11 एसआई का तबादला किया है। एसपी ने एसआई विनय पाण्डेय को केरसई थाना, एसआई विवेक कुमार को मुफ़सिल थाना, एसआई विनय कुमार को कुरडेग थाना, एसआई नवीन कुमार को ठेठईटांगर थाना का थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं एसआई अभय कुमार सिंह को गिरदा और एसआई दीपेश कुमार को बांसजोर ओपी प्रभारी बनाया गया। इसके साथ एसआई शशि शंकर सिंह को महाबुआंग, एसआई संतोष कुमार राय को जलडेगा, एसआई अभिषेक कुमार को रेंगारिह, एसआई मनीष कुमार को मुफस्सिल थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं एसआई रमेश कुमार झा को विधि कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके नव पदस्थापित थाना ओपी में अविलंब योगदान देने का निर...