सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। कांडों के निष्पादन में लापरवाही और तय समय-सीमा के भीतर कांड डायरी समर्पित नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर एसपी अमित रंजन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत छह दारोगा और दो सहायक अवर निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से प्रेस बयान जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि कार्रवाई की जद में नानपुर थाना के दारोगा दीपक तांती, बेलसंड थाना की दारोगा वंदना कुमारी, रुन्नीसैदपुर थाना के दारोगा धर्मेंद्र कुमार निषाद, बेला थाना के दारोगा आदित्य कुमार, बोखड़ा थाना के दारोगा प्यारे लाल, सीतामढ़ी थाना के दारोगा धीरज कुमार, डुमरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार और ...