बागपत, मार्च 6 -- बागपत। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छह इंस्पेक्टरों और तीन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें कई थाना प्रभारी भी शामिल है। जिससे पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रमाला थाना प्रभारी बच्चू सिंह का सहारनपुर तबादला होने के बाद उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी को बड़ौत कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। बताया कि साइबर थाना प्रभारी रहते हुए उन्होंने कई गुड वर्क किए। जनपद में पहली बार साइबर अपराधियों की कार कुर्क कराई। जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक सूर्यदीप सिंह को दोघट थाने से हटाकर रमाला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पीआरओ केवल सिंह को दोघट थाने का प्रभारी बनाया गया है। थाना सिंघावली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.