चंदौली, अप्रैल 10 -- चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी थानों के चौकीदारों को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। सूचना संकलन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। साइकिल वितरण से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही वह अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे। इससे अपराध नियंत्रण एवं सूचना संप्रेषण में और अधिक प्रभावशीलता आएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.