एसपी ने चौकीदारों को टार्च, सीटी और साफा किया प्रदान
कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ। एसपी विनोद कुमार ने सकरावा थाने का देर रात वार्षिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूरदृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, आरक्षी बैरक समेत संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों की जांच कर उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों को टार्च, सीटी और साफा प्रदान किए। उन्होंने कानून व्यवस्था, बीट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पॉलिसी और जनसंपर्क जैसे विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह समेत सभी उपनिरीक्षक व कांस्टेबिल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.