प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने बुधवार शाम चिलबिला कस्बे में भारी फोर्स के साथ पैदल भ्रमण किया। उन्होंने वाहनों की चेकिंग कराई। साथ ही स्थानीय लोगों से बाचती कर संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को कहा। इस दौरान सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, शहर कोतवाल सुभाष यादव, लक्ष्मीकांत सेंगर मौजूद रहे। बाद में एसपी ने कोहंडौर थाने का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय के अभिलेख, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्पडेस्क की स्थिति देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...