लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरुवार को चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना तथा पुलिस बैरक का गहन जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने थाना में दर्ज मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो और जांच प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतने पर भी बल दिया। यह भी पढ़ें- बीट पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर ही लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.