मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने घोसी थाने का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भी निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक (न्यायालय), भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को सही तरह से रखने का भी निर्देश दिया। वहीं गैंगेस्टर गुंडा एक्ट एचएस में त्वरित कार्रवाई को लेकर भी निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- डीएसपी ने भरगामा थाना का किया निरीक्षण महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता पूर्वक...