एसपी ने गोविंद हत्याकांड के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया
शामली, जून 2 -- लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी की निर्मम हत्या के मामले में परिजन रालोद नेता के संग एसपी शामली से मिले और जांच टीमो की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए यथाशीघ्र न्याय की मांग की गई। एसपी ने परिजनो की समस्या को सुनते हुए अब तक हुई जांच से अवगत कराया और जांच टीमों को मिली सफलता को भी परिजनो को बताया। एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने परिजनो को आश्वासन दिया कि पचास प्रतिशत केस मे सफलता मिली है। हत्या के मोटिव का पता लगते हुए खुलासा कर दिया जायेगा। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र गोविंद सैनी की बीते पॉच मई को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी,शव की पहचान छिपाने को शव मे आग लगाकर नलकूप के कुए में फेंक दिया गया था। हत्याकांड की गम्भीरता को देखते हुए स्वॉट व सर्विलांस टीमों के साथ कई अन्य टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.