उरई, जून 29 -- उरई। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान थानों व कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सीधे सुना। उन्होंने पीड़ितों से संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- एसपी ने दिया शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...