बिहारशरीफ, मार्च 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी भारत सोनी से गिरियक अंचल के चौकीदार सूरज कुमार को बालू माफियाओं से मिलीभगत व सांठ-गांठ रखने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया है। उन पर गिरियक थाना में पांच अपराधिक मुकदमा और सोहसराय थाने में नामजद अभियुक्त होने की वजह से विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...