शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड और आगामी गणतंत्र दिवस रिहर्सल का एसपी राजेश द्विवेदी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, परेड फॉर्मेशन और ड्रिल की बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने सभी कर्मियों को बेहतर टर्नआउट, शारीरिक दक्षता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस परेड की भव्य और अनुशासित प्रस्तुति के लिए रिहर्सल में फॉर्मेशन, कदम-ताल और सलामी की मुद्रा का निरीक्षण किया गया। साथ ही पीआरवी वाहन, दंगा-नियंत्रण उपकरण और सुरक्षा सामग्री की जांच की गई। एसपी ने सभी उपकरणों और वाहनों को क्रियाशील एवं उपयोग के लिए तैयार रखने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.