लातेहार, जनवरी 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में शनिवार को एसपी कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया। इस दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान एसपी ने समारोह स्थल में बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य बिंदुओं के बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि 26 जनवरी को प्रात: 09.05 बजे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.