हरदोई, फरवरी 19 -- मल्लावां। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार शाम को कोतवाली मल्लावां का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे रजिस्टर, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरे, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित दीवान एवं जिम्मेदार कर्मियों को रजिस्टरों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने और थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, कोतवाल शिवाकांत पांडे सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.