लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- रविवार को यहां पहुंचीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने निघासन कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां का परिसर, इमारत और दफ्तर आदि का जायजा लेने के साथ ही मातहत अफसरों को जरूरी हिदायतें भी दीं। कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचीं डॉ. ख्याति गर्ग को पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। एसपी ने पूरे कोतवाली परिसर का जायजा लेते हुए कोतवाल से यहां बने पुलिसकर्मियों के आवास आदि की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक और मैस आदि में इंतजाम व रखरखाव देखा। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, दफ्तर और कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजामों और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेने के साथ ही अभिलेखों को भी देखा।एसपी ने पुलिसकर्मियों को आम जनता से संवेदनशील व्यवहार करने, कोतवाली आने वाले हर फरियादी को न्याय दिलाना प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.