शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के क्रम में नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक कोतवाली पहुचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, मालखाना, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और कई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर की कार्यप्रणाली में कई कमियां सामने आईं, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में विश्वास बढ़े और अपराधियों में भय का माहौल बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...