किशनगंज, जून 27 -- बिशनपुर। निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार शनिवार दोपहर में कोचाधामन पहुंचे और कोचाधामन थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी संतोष कुमार ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस, आगंतुक कक्ष तथा अन्य तकनीकी संसाधनों और पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करने सहित कई अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जनसेवा, कानून व्यवस्था और जवाबदेही के प्रति किशनगंज पुलिस की प्रतिबद्धता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पुलिस अधी...