उरई, जून 25 -- कोंच। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बुधवार देर रात कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क और हवालात का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने अभिलेखों के सही रखरखाव और उन्हें समय से अध्यावधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने थाने में मौजूद रिक्रूट आरक्षियों से संवाद भी किया। उन्होंने नए आरक्षियों को अनुशासन में रहने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने आने वा...