एसपी ने कैराना में किया पैदल मार्च
शामली, जून 2 -- कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी ने दे रात कैराना में पैदल मार्च किया। रविवार देर रात एसपी एनपी सिंह ने नगर के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.